भाजपा ने खैरथल में मनाया वीर बाल दिवसः साहिबज़ादों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

Dec 26, 2025 - 13:28
 0
भाजपा ने खैरथल में मनाया वीर बाल दिवसः साहिबज़ादों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मौजूद थे। उन्होंने गुरुद्वारे में साहिबज़ादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अल्प आयु में साहिबज़ादों का सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के जीवन, साहस, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गाथाएं सुनीं। कार्यक्रम में वीर योद्धा बाबा बंदा बहादुर के शौर्य और योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। शर्मा के अनुसार, वीर बाल दिवस धर्म, संस्कृति और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
 इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, जिला सह-कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, सुभाष जांगिड़, संजय जाटव, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश मांधू, बलविंदर सिंह, राजकुमार जाटव, भगवान दास, योगेश गोयल, रिंकेश योगी, डॉ. अनिल मांधू, नरेश भड़ाना, टिल्लू शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, सरदार दौलत सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. बलबीर सिंह खालसा, बलबीर सिंह नूरनगर, पार्षद एडवोकेट महेंद्रपाल सिंह, विक्रम यादव, सचिन नटराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी, एससी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, फूमन सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरजन सिंह, कमलेश यादव और ऋषि राज उपाध्याय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................