अंडर 19 क्रिकेट सांसद खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे अंडर 19 क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्बा अलावडा़ के सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर आज दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नरेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी और पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता द्वारा फीता काट कर किया गया।
उसके पश्चात प्रतियोगिता का प्रथम मैच खेलने वाली मालपुर और नोगांवा टीम के बीच टोस कराया गया। जिसमें नोगांवा टीम ने टास जीत फील्डिंग चुनी और मालपुर टीम को बेटिंग सोंपी।
दोनों टीमों को खेलने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पाटा जिला महामंत्री नरेश गोयल ,भाजपा नेता पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता ने बेटिंग का लुत्फ उठाया।
सांसद खेल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी कार्डिनेटर जिला पार्षद गगनदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कुल 50 टीमें भाग ले रही हैं। मैच की प्रथम विजेता टीम को अलवर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मैच रेफरी पीटीआई फजरू खान, जगदीश सिंह उर्फ जग्गू,भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा, भवानी कालरा, गुरुनाम सिंह, रघुवीर सिंह, हरेंद्र जैन, राजकुमार कश्यप,दिनेश यादव, वेदांशु रावल, हरिओम, मुकेश गोयर सहित अनेक युवा मौजूद रहे

