उद्यमियों को किया जागरूक, शिविर का हुआ आयोजन

Dec 26, 2025 - 13:45
 0
उद्यमियों को किया जागरूक, शिविर का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के किला रोड़ स्थित स्काउट हॉल के परिसर में किया गया। 
जिला उद्योग केंद्र, अलवर के जिला संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में MSME उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई जो उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी। इस दौरान उद्योग भवन, जयपुर के ट्रेनर जितेन्द्र यादव ने MSME नीति, ODOP नीति और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके लाभ के बारे में बताया। इस दौरान सरकारी योजनाओं, बैंकिंग लोन स्कीम और सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना पर दी जाने वाली सब्सिडी और लोन की जानकारी देकर युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार का यह उद्देश्य है कि युवा अधिक से अधिक उद्योग लगाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करायें। उद्योग स्थापना से आसपास के गाँवों के लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना रहेगी। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ , जावली, लिली, हरसाना, कनवाडा आदि गाँवों के व्यापारी वर्ग के गुलाटी टैंट लक्ष्मणगढ़, भोलू अवस्थी, सुभाष खंडेलवाल, महेश चंद गुप्ता, धीरज जैन जैकी खंडेलवाल भुवनेश खूंटेटा, चंद्र प्रकाश हंसराज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................