ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग से छात्राओं को मिला व्यावहारिक ज्ञान, बच्चों ने सीखें नए आयाम; वोकेशनल शिक्षा की दिशा में सशक्त पहल
गोविन्दगढ़ (अलवर) गोविन्दगढ़ के रामबास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत कक्षा 11 वीं और 12 वीं की 25 छात्राओं ने ट्रेड रिटेल के माध्यम से ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) किया।
वोकेशनल प्रशिक्षिका पूजा चौधरी ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामबास में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के ट्रेड रिटेल के कक्षा 11वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को गोविन्दगढ़ कस्बे स्थित मुसद्दीलाल जैन एन्ड सन्स मॉल का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) भ्रमण करवाया गया।
वहां रिटेल से संबंधित बिंदुओं में ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, मल्टी-चैनल (ऑनलाइन-ऑफलाइन) उपस्थिति, प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, डेटा-संचालित निर्णय, तकनीक (POS, मोबाइल भुगतान), और ग्राहक अनुभव (सेवा, लॉयल्टी) पर जानकारी प्रदान की गई। जो वस्तुओं और सेवाओं को सीधे अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया को कवर करते हैं, जिसमें मार्केटिंग, इन्वेंट्री और बिक्री के सभी पहलू शामिल हैं।
चौधरी ने कहा कि खुदरा बिक्री में व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए अंतिम उपभोक्ता को सीधे सामान बेचने से संबंधित गतिविधियाँ शामिल हैं । इसमें उत्पादक की प्रत्यक्ष ग्राहक बिक्री गतिविधियाँ शामिल हैं, चाहे वह अपने स्वयं के स्टोर के माध्यम से हो, घर-घर जाकर प्रचार करके हो या डाक-आदेश व्यवसाय के माध्यम से हो सकते हैं।