नववर्ष के आगमन पर बरगद व पीपल के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dec 30, 2025 - 12:56
 0
नववर्ष के आगमन पर बरगद व पीपल के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसे खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथ महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में मंगलवार को श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे वर्षपर्यंत पर्यावरण बचाओ - पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के तहत नववर्ष 2026 के आगमन व 2025 के समापन पर मर्चेंट नेवी ऋषि मिश्रा के निर्देशानुसार सचिव सुनील कुमार शर्मा, डॉ. भीमसिंह जाट वरिष्ठ अध्यापक, सतीश यादव, बनवारी लाल सैनी, वेदांग चौधरी, सुल्तानसिंह लौधी, संगठन मंत्री महेश चन्द सैनी के द्वारा 3 बरगद 2 पीपल के  पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।

सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा वर्षपर्यंत अभियान चलाकर पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश देना एक अद्भुत पहल है। बरगद व पीपल का पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे जीवन में भी कई तरह से लाभकारी होता है। बरगद पीपल के पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। इनमें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के लिए आवास प्रदान करते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाते हैं। इसलिए विशेष पर्व, उत्सव, जन्मदिवसों के उपलक्ष्य पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य हर व्यक्ति को करने चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................