आमजन की पीड़ा को समझना ही मेरी कार्यशैली का मूल मंत्र- जवाहर सिंह बेढम

Jan 3, 2026 - 13:50
 0
आमजन की पीड़ा को समझना ही मेरी कार्यशैली का मूल मंत्र- जवाहर सिंह बेढम

बंद कमरों में नहीं ,अब जनता के बीच होंगे फैसले....  गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने बृजनगर के गाँधी पार्क में 'चौपाल' लगाकर सुनीं आम जन की  समस्याएं , ओपन हाउस और सीवरेज  सिस्टम की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश
 सावित्रीबाई फुले जयंती पर दिया 'शिक्षित समाज' के निर्माण का मंत्र 

 डीग (नीरज जैन) प्रदेश के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को बृजनगर में एक अनूठी कार्यशैली का परिचय दिया। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत औपचारिकताओं के पारंपरिक ढांचे से इतर एक 'जन-सेवक' के रूप में आम नागरिकों के बीच बैठकर की। उनका यह दौरा शहरी विकास की धरातलीय हकीकत जानने और सामाजिक सुधार की वैचारिक अलख जगाने पर केंद्रित रहा।

  • गाँधी पार्क में 'चौपाल': विकास पर सीधा संवाद 

शनिवार सुबह  बृजनगर के गाँधी पार्क में आयोजित चौपाल में गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने कुर्सी-मेजों की औपचारिकता छोड़कर आमजन के बीच बैठकर शहर के विकास का रोडमैप साझा किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने ड्रेनेज व्यवस्था और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मंत्री बेढम ने कहा कि नागरिकों से सीधा, खुला और सार्थक संवाद ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनना, समझना और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही हमारी सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है।

  •  अधिकारियों के साथ 'ऑन-स्पॉट' निरीक्षण 

संवाद के तुरंत बाद, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ शहर के विभिन्न वार्डों और जल-भराव वाले क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। एक जलमग्न क्षेत्र का अवलोकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदे पानी की निकासी और सफाई की स्थाई कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

  •  माँ सावित्रीबाई फुले: सामाजिक चेतना की प्रणेता 

विकास कार्यों का जायजा लेने के उपरांत, गृह राज्य मंत्री बेढम सैनी समाज द्वारा आयोजित देश की प्रथम महिला शिक्षिका माँ सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती और भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। समारोह में  गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने माँ सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अपने उद्बोधन में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि महान समाज सुधारक माँ सावित्रीबाई फुले ने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और जागरूकता की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आह्वान किया कि उनके विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक और शिक्षित समाज का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................