महुवा में चल रहे दस दिवसीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का समापन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय परआयुर्वेद विभाग तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान राजकीय टीकाराम पालीवाल सी.सै. स्कूल में संचालित 10 दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन डॉ.विनोद कुमार शर्मा सहायक निदेशक अजमेर डॉ.ओमप्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता व डॉ. रामसिंह मीना पीएमओ महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थीकी उपस्थिति में किया गया l
शिविर प्रभारी डॉ.महेश मीना व डॉ.जीतेश शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय अन्तरंग आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में ओपीडी में 3341 रोगियो की आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाईयाँ दी गई तथा 180 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमे से 121 रोगियो की सफल शल्य चिकित्सा की गई
कार्यक्रम प्रभारी डॉ.शिवराम मीना व डॉ.राजकुमार मीना ने बताया की समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ.हरकेश मीना अति.निदेशक अजमेर उपस्थित रहे उन्होने कहा कि आयुर्वेद एक भरोसा है जो रोग को जड से काटता है।
समापन केअवसर का श्रेष्ठ कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व मोमेंटो अतिथियों द्वारा दिए गए जिसमे महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी,श्री श्याम सेवा समिति महुवा, स्माइल ग्रुप गगवाना, महुआनगर पालिका कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर, रोहिताश शर्मा प्रधानाध्यापक, चतरसिंह टुडियाना, कैलाश मीना कम्पाउण्डर के विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ.उपेंद्र (सर्जन), डॉ.कमलेश शर्मा, सर्जन डॉ.जीतेश शर्मा, डॉ.विमलेश जैमन सर्जन, डॉ.शिवराज मीना डॉ मनोज गुप्ता, डॉक्टर राजकुमार मीणा, सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व रोगी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे अन्त में सभी मरीजो को दवाई किट देकर ससम्मान डिस्चार्ज किया गया।