रोडवेज़ बस चालक ने बाइक को मारी टक्कर; हादसे में नाना-नवासे की हुई मौत,मामा गंभीर रूप से घायल जयपुर रैफर
कठूमर (दिनेश लेखी)। थाना क्षेत्र के गांव इंदिरा कॉलोनी के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस की टक्कर से एक ही बाइक सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को अलवर रैफर कर दिया।
कठूमर थाने के थानाधिकारी द्बितीय अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव भोजपुरा निवासी सौरभ पुत्र सतीश जाति नाई अपने नाना पन्नालाल एवं मामा विनोद निवासी कवई थाना बरसाना यूपी को रेलवे स्टेशन बृज नगर पर बाइक से छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में नगर खेरली रोड रोड इंदिरा कॉलोनी गांव के पास नगर की तरफ से कठूमर की ओर आ रही तेज रफ्तार से रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें नाना पन्नालाल व नवासा सौरभ की मौत हो गई। तथा मामा विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलवर रैफर कर दिया गया।
इधर पुलिस ने कठूमर सीएचसी में मृतक दोनों जनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।