हलैना में 24 जनवरी से खाटूश्याम महोत्सव का शुभारम्भ; श्रीराम कथा एवं 11 कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्याम प्रेमियों की ओर से कस्वा हलैना के प्राचीन श्री वीर हनुमान आश्रम स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर पर अयोध्या के सन्त व श्री वीर हनुमान आश्रम के महन्त अवधबिहारी और खाटूश्याम मन्दिर भरतपुर के महन्त रोहित के सानिध्यं में श्री खाटूश्याम मन्दिर से तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी से 2 फरवरी तक श्री खाटूश्याम महोत्सव मनाया जाऐगा, जिसके तहत श्री राम कथा,11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ,दिव्य श्रृंगार,विशाल भण्डारा आदि कार्यक्रम होंगे,जिसकी तैयारियां शुरू हो गई।
श्री श्याम सखा मण्डल के सेवक मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता,रवि गोयल,अशोक गर्ग वैर वाले,सोमेश्वर पहलवान ने बताया कि श्री श्याम सखा मण्डल के द्वारा श्री श्याम मन्दिर का तृतीय स्थापना दिवस पर श्री खाटूश्याम महोत्सव-2026 मनाया जाऐगा। जिसका शुभारम्भ 24 जनवरी को होगा,जो 2 फरवरी तक आयोजित होगा। 24 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा शुरू होगी,कथा का 24 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन 12ः15 से सायं 5ः00 बजे तक होगी।
कथा वाचक श्री वृन्दावन धाम के गोविन्द महाराज होंगे। 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8ः15 से 10ः15 बजे तक 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा। यज्ञाचार्य मध्यप्रदेश प्रान्त के ममलेश्वर क्षेत्र के ओकाश्वेर निवासी सुदर्शन शर्मा होंगे। 2 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति,विशाल भण्डारा एवं रात्रि को एक रात श्याम बाबा के नाम के तहत जागरण व संकिर्तन होगा। इस कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के अधिकारी एवं श्री श्याम प्रेमी रामबाबू शास्त्री के सानिध्यं में श्याम बाबा का दरबार सजेंगा और ज्योत जलेगी।


