एक दवा निराली सिर्फ 15 सेकंड की ताली; स्वास्थ्य मंदिर पर निशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला

Jan 8, 2026 - 13:20
 0
एक दवा निराली सिर्फ 15 सेकंड की ताली; स्वास्थ्य मंदिर पर निशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला

भरतपुर (विष्णु मित्तल) स्वास्थ्य मंदिर आश्रम महाराजसर पर निशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कार्यशाला का संचालन कर रहे डॉक्टर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने कहा की "एक दवा निराली सिर्फ 15 सेकंड की ताली" जब ताली को पूरे प्रेशर के साथ बजाया जाता है तो शरीर के सभी बिंदु एक्यूप्रेशर सिद्धांत के अनुसार प्रेशर होते हैं और जो उनमें और हवा का दबाव होता है व रोग ठीक होने लगते हैं। प्रतिदिन दिन में तीन बार 15 सेकंड की ताली का अभ्यास नसों का खिसक जाना, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क, गैस्ट्रिक ट्रैवल, अनिद्रा जैसे रोग में बहुत तेजी से लाभ देती है अरुण ऋषि स्वर्गीय ने बताया कि जिसका तलवा चमकेगा उसका चेहरा दमकेगा हमें प्रतिदिन अपनी तलवे की अच्छी सी सफाई करनी चाहिए जितना तलवा साफ होगा चेहरा भी उतना ही चमकता हुआ नजर आएगा।

कार्यक्रम प्रभारी प्रभा गुप्ता ने बताया  कि इंदौर के अरुण ऋषि स्वर्गीय पिछले 25 वर्षों से और देश-विदेश में जाकर दवाओं  से कैसे बचा जाए बगैर दवाओं  के कैसे ठीक हुआ जाए अपने आहार में बदलाव कर हर रोग को कैसे ठीक किया जा सकता है पर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अब तक अरुण ऋषि 2000 से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन कर चुके हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंदिर के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, आजीवन सदस्य सी एम गुप्ता, ओम प्रकाश सिंघल, एल आर गुप्ता, डॉ सुनीता कुलश्रेष्ठ, ममता गुप्ता, धनेश कुमार, सुरभि गर्ग, डॉ दिगंबर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, गिरीश शर्मा, पवन सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल, वंदना गुप्ता, श्रेज़ल अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, महिला सेवा इकाई  के सदस्य, राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र  व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................