राजस्थानी लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहली बार आयोजित होगा “घूमर फेस्टिवल-2025”

घूमर फेस्टिवल न केवल लोक संस्कृति का उत्सव बनेगा बल्कि महिला शक्ति का भी सशक्त संदेश देगा

Nov 10, 2025 - 13:27
 0
राजस्थानी लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहली बार आयोजित होगा “घूमर फेस्टिवल-2025”

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से भरतपुर में आगामी 19 नवम्बर को पहली बार “घूमर फेस्टिवल-2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रस्तावित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को घूमर फेस्टिवल की सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं और लोक संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक बन सके।

उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिला सहभागिता सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था, पार्किंग, टेंट, लाइट, साउंड, सजावट, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, शौचालय और चिकित्सा दल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीविका महिला समूहों को स्टॉल लगाने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्णायक मंडल एवं शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि घूमर फेस्टिवल का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर किया जाए ताकि अधिकाधिक प्रतिभागी एवं दर्शक इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बन सकें।
राजस्थान दिवस उत्सव हेतु पुरस्कार श्रेणियाँ एवं दिशा-निर्देश घोषित
संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस उत्सव 2025 के अंतर्गत पांच पुरस्कारों की श्रेणियाँ घोषित की गई हैं।  सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य, सर्वश्रेष्ठ समूह वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ समूह आभूषण, सर्वश्रेष्ठ समूह तालमेल तथा सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी। उन्होंने बताया कि 1500 या अधिक प्रतिभागियों के लिए विजेता को 51 हजार रूपये एवं उपविजेता को 31 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि 1500 से कम प्रतिभागियों के लिए विजेता को 21 हजार एवं उपविजेता को 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक हजार या अधिक प्रतिभागियों के लिए कुल पुरस्कार राशि क्रमशः 1 लाख 45 हजार और 65 हजार निर्धारित की गई है। 
प्रत्येक संभागीय पर्यटन रिसेप्शन सेंटर से एक पेशेवर नृत्य समूह एवं एक घूमर गीत का चयन किया जाएगा, जिसकी अवधि 25 मिनट से अधिक नहीं होगी। निर्णायक मंडल में 3 से 5 विशेषज्ञों को गोपनीय रूप से नामांकित किया जाएगा। प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण पर्यटन विभाग के पोर्टल https://ghoomar.rajasthan.gov.in  पर किया जा सकेगा। प्रत्येक संस्था से अधिकतम 20 प्रतिभागियों के समूह पंजीकरण की अनुमति होगी। पर्यटन विभाग द्वारा 17 नवम्बर तक विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को तैयार किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में सहायक निदेशक लोक सेवाए भारती भारद्वाज, उप निदेशक आईसीडीएस सिकरामाराम चोयल, बीडीए के बीएल शर्मा, जगदीश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है