एंबुलेंस ड्राइवरों ने की परमानेंट करने की मांग:सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन,बोले-2008 से कम सैलरी, गुजरा मुश्किल

Jan 9, 2026 - 12:31
Jan 9, 2026 - 14:12
 0
एंबुलेंस ड्राइवरों ने की परमानेंट करने की मांग:सीएम के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन,बोले-2008 से कम सैलरी, गुजरा मुश्किल

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) एंबुलेंस ड्राइवर्स ने नियमित करने की मांग को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर आज राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया ओर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने राजस्थान कांट्रेक्टचल हियरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत संविदा सेवा से नियमित करने की मांग की हैं।

2008 से ड्राइवरी कर रहे

 यूनियन जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार माली ने बताया कि हम सभी एंबुलेंस ड्राइवर 2008 से कम वेतन में 108 और 104 एम्बुलेंस में काम कर रहे हैं। इस वेतन से हमारा घर का गुजारा नहीं हो पा रहा है। नियमित करने की मांग को लेकर हमने पहले भी कई बार सरकार को ज्ञापन दिए हैं लेकिन हमें अब तक नियमित नहीं किया गया है।

जीवन जीने योग्य होगा

आज हमने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है जिसमें हमने राजस्थान कांट्रेक्टचल हियरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत नियमित करने की मांग की है। सरकार के नियमित करने से प्रदेश में हजारों ड्राइवर्स का जीवन स्तर बढ़ेगा ओर वे पूरे मन से सेवाएं देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................