समलेटी के के फौजी बाबा आश्रम परवार्षिकोत्सव सत्संग समारोह 11 जनवरी को होगा आयोजित

Jan 9, 2026 - 13:06
 0
समलेटी के के फौजी बाबा आश्रम परवार्षिकोत्सव सत्संग समारोह 11 जनवरी को होगा आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम समलेटी  के श्री दादू दयाल फौजी बाबा आश्रम समलेटी में पूज्य गुरुदेव महंत श्री हरिकिशन दास जी महाराज व संत श्री रामलखन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में रविवार 11 जनवरी को प्रातः 11:15 पर सत्संग में प्रसादी का कार्यक्रम वार्षिकोत्सव सत्संग समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा।
फौजी बाबा आश्रम समलेटी केसंत श्री परमानंद दास जी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे
संत श्री परमानंद दास जी महाराज ने बताया किसंतो के दरबार में संगत के साथ-साथ पंगत का बहुत महत्व है भजन और भोजन दोनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस समारोह के उपलक्ष में चल रहे श्री रामचरितमानस के अखंड पाठों की पूर्णाहुति रविवार 11 तारीख रविवार को सत्संग व भोजन प्रसादी के रूप में की जा रही है।
रविवार 11 जनवरी को प्रातः 11:15 बजे से सत्संग व पंकज प्रसादी का शुभारंभ होगा जो सांय पर्यंत चलेगा..जिसमें बाहर से पधारे हुए संत महापुरुष अपनी मधुर में वाणी से सत्संग प्रवचन करेंगे...ग्राम समलेटी,पाड़ली,खोहरी व समसपुर सहित दर्जनों गांवो से श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हुए सत्संग का लाभ उठाएंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................