महुवा से खाटू श्याम जी के लिए निकली छठी पदयात्रा, श्रद्धालुओं का जगह-जगह भव्य स्वागत
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय से रविवार को बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए हर वर्ष निकलने वाली पदयात्रा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई।
इस वर्ष यह छठी पदयात्रा महुवा से खाटू श्याम जी के लिए रविवार को हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था भी की गई और भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह पदयात्रा लगभग 7 दिनों में खाटू श्याम धाम पहुंचेगी, जहां सभी भक्तजन बाबा श्याम को निशान चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे। वही श्री श्याम शखा सेवा समिति महुवा के तत्व धान में रविवार को शाम को सभी पद यात्रियों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई
इस अवसर पर राकेश केसरी, सतीश पाडला, मनीष खंडेलवाल, योगेंद्र गोयल, विष्णु शर्मा, श्री श्याम शाखा सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद खेड़ली वाले पवन शर्मा, कन्हैया शर्मा बंटी पुजारी जानू पंडित सहित श्याम भक्त कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा श्याम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।