नीरज अग्रवाल बने भारत के मॉरिटानिया में राजदूत; राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया क्रेडेंशियल लैटर

Jan 9, 2026 - 13:05
 0
नीरज अग्रवाल बने भारत के मॉरिटानिया में राजदूत; राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया क्रेडेंशियल लैटर

हलैना/डीग, (विष्णु मित्तल) भरतपुर संभाग के शहर डीग निवासी  साल 2009 बैच भारतीय विदेश सेवा के बैच के नीरज अग्रवाल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जो  बने भारत के मॉरिटानिया देश में राजदूत है। राष्ट्रपति मुर्मू ने नीरज अग्रवाल को क्रेडेंशियल पत्र दिया  है। अग्रवाल के राजदूत बनने पर अग्रवाल समाज एव सर्व समाज सहित राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें फोन पर बधाईयां दी। नीरज अग्रवाल डीग के निवासी हैं और भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2009बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने भारत  के विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश, सऊदी अरब, ओमान, ऑस्ट्रिया, मोरक्को एवं दुबई सहित अनेक देशों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किया है। उनके पिता रमेशचंद अग्रवाल डीग में आढ़त की दुकान चलाते थे। एक सामान्य व्यापारी परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के उच्च शिखर तक पहुंचने तक का सफर तय करने पर परिवार के साथ जिला अग्रवाल महासभा ने खुशी जाहिर की और जिलाध्यक्ष सीए अतुल मित्तल बताया कि ये उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि समाज के संस्कार, शिक्षा एवं सेवा वैश्विक मंच पर भी राष्ट्र सहित भरतपुर संभाग का नाम रोशन किया हैं। नीरज अग्रवाल ने कोविड-19 में दुबई से लगभग 6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने में अहम भूमिका निभाई।
कोविड-19 महामारी के अत्यंत कठिन समय में अग्रवाल ने दुबई से  6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित रूप से स्वदेश भेजने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई, जो मानवता, सेवा-भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके अतिरिक्त उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक शाखा में भारत की ओर से निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 25 अंतरराष्ट्रीय चुनावों में भारत को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, वर्ष 2026 में कच्चे हीरे (डायमंड) से संबंधित अंतरराष्ट्रीय निकाय में भारत को अध्यक्षता दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भारत का सशक्त पक्ष रखा है। पासपोर्ट एवं वीजा मामलों में भी उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिससे लाखों भारतीयों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। भारत के मॉरिटानिया में राजदूत नीरज अग्रवाल के बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेन्द्र सिंह,समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता,रिटायर्ड आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, भरतपुर के उद्योगपति यश अग्रवाल, जिले  उद्योगपति राहुल बंसल, भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार, नगर निगम भरतपुर के पार्षद पंकज गोयल,नगर पालिका कुम्हेर के पूर्व उप चेयरमैन नृपेश गुप्ता, नगर पालिका खेड़ली चेयरमैन संजय गुप्ता, व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले,विष्णु मित्तल पत्रकार, कामा के पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन, खेड़ली गंज के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता आदि ने उन्हें फोन पर उन्हें बधाईयां दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................