भरतपुर में खनन माफिया ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा:जब्त LNT मशीन छुड़ाकर ले गए, 4 अरेस्ट

Jan 10, 2026 - 15:17
 0
भरतपुर में खनन माफिया ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा:जब्त LNT मशीन छुड़ाकर ले गए,  4 अरेस्ट

भरतपुर में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम की खनन माफिया ने पिटाई कर दी। घेरा बनाकर पुलिस के जवानों को पीटा और पुलिस के कब्जे में ली गई एलएनटी मशीन भी छुड़ाकर ले गए।

घटना जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के चुरारी डांग इलाके में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर हमला करने वाले 13 बदमाशों की पहचान की है। हालांकि देर शाम तक मामले में चार आरोपी विजयसिंह, रामजीत, प्रेम सिंह और सुनील को गिरफ्तार किया गया है।

  • चुरारी डांग गांव में कर रहे थे अवैध खनन

मामले में एएसआई भरत लाल ने एफआईआर दर्ज करवाई हैं। बताया- वह शुक्रवार की शाम थाने के जाब्ते के साथ इलाके में गश्त करने रवाना हुए थे। शाम करीब 5 बजे जाब्ते के साथ डुमरिया गांव पहुंचे थे। इस दौरान चुरारी डांग इलाके में अवैध खनन होने की सूचना मिली।

इसके बाद जाब्ते में से हेड कॉन्स्टेबल दाताराम के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल अभिषेक, महेश, कृष्णाराम की टीम को कार्रवाई के लिए वहां रवाना किया गया।

एएसआई भरत लाल ने बताया कि वे गश्त करते हुए थाने पहुंचे ही थे कि सूचना मिली कि चुरारी डांग में अवैध खनन जारी है। मौके पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल दाताराम की टीम ने खनन के उपयोग में ली गई एलएनटी(LNT) मशीन को कब्जे में कर लिया। इसके बाद खनन माफिया ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट की।

पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने घेरकर पीटा और मौके से ही पुलिस के कब्जे में ली गई एलएनटी मशीन को छुड़ाकर रवाना हो गए। सूचना पर थाने से एएसआई ASI भरत लाल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम को थाने लाया जा सका।

  • 13 बदमाशों की हुई शिनाख्त

टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का कहना है कि खनन माफियाओं के साथियों ने उनसे मारपीट की और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। जान से मारने तक की धमकी दी।

मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह, श्याम सिंह, रामरूप, विजय सिंह, रामजीत, भोलू, सचिन, सौरभ, भप्पे, हरवीर, धारा सिंह, प्रेम सिंह सहित करीब 13 लोगों के रूप में की गई हैं। इस बीच शनिवार की देर शाम पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................