पावा में पुलिस का हौसला अफजाही कर किया बहुमान
तखतगढ़ (बरकत खान) थाना क्षेत्र के पावा गांव में गोमतीवाल ब्राह्मण समाज ने पुलिस का चोरियों के राजफाश पर हौसला अफजाही के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रखा। थाना प्रभारी शैतानसिंह स्टाफ व मीडिया बंधुओं का साफा,माला से बहुमान किया ।दरअसल, एक माह पूर्व सती माता मंदिर सहित कुल 7 मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का तखतगढ़ पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें सती माता मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों व मकानों की चोरियों का भी खुलासा किया गया।
इस सफलता पर गोमतीवाल ब्राह्मण समाज की सती माता कमेटी द्वारा थाना अधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सम्मान समारोह में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी नेपाल सिंह पावा, पार्षद भंवर मीणा, भाजपा नेता दिनेश कुमावत, समाजसेवी छगनलाल सोलंकी, कमलेश कुमार, प्रकाश कुमार चौधरी सहित पत्रकारों का बहुमान किया गया।इस अवसर पर थाना अधिकारी शैतान सिंह व हेड कांस्टेबल पदमाराम ने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और गांव में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।कार्यक्रम में सोहनलाल गोमतीवाल, प्रवीण कुमार, रामलाल, संजय कुमार, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, किशोर कुमार, छगनलाल,मीडियाकर्मी अरविंद जोशी, मांगीलाल मांगलिया, खीमाराम मेवाड़ा, सोहनसिंह रावणा,बरकत खा व फूलाराम पावा सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।