सादड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निजी कार्यक्रम में करेगे शिरकत

Dec 2, 2022 - 20:37
Dec 2, 2022 - 20:49
 0
सादड़ी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निजी कार्यक्रम में  करेगे शिरकत

सादड़ी ,पाली (बरकत खान )

सादडी :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का सादडी पहुँचने पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में सादडी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।सतीश पूनिया एक शादी मे शिरकत करने पहुंचे है।सादडी रणकपुर में होटल लालबाग में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद ओम माथुर के पौत्र की शादी में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। पूर्व खेल मंत्री व जयपुर सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़, पाली सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री और बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत सहित कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। इस सादडी आखरिया चौक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में सादडी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिलीप सोनी, संजय बोहरा, इब्राहिम शम्मा, मंडल महामंत्री मनोहर सुथार, सोहनलाल प्रजापत, जिला आईटी सेल सयोंजक, प्रफुल्ल सिंह राव, जाला राम देवासी, संतोष जांगिड़, बबीता जाट, थानाराम, दरगाराम जाट, भोमाराम जाट, विक्रम सिंह इंदा, नरेश माली, महेंद्र माली, श्याम सैन विनायक बोहरा, जोगेंद्र सोयल, भावेश देवासी, रमेश सुथार, हरिराम मेवाड़ा,लादूराम चौधरी, भरत सेठिया आदि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................