चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटी खुशियां

लक्ष्मणगढ़ ,अलवर (कमलेश जैन )
अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है ।और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद कस्बे में हर ओर खुशियां हैं। लोग इस सफल हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।






