सशस्त्र सीमा बल के आरक्षी जवान खुशीराम मीना की ड्युटी पर हुई मौत , टहटडा गांव में यह खबर सुनते ही दुख का पसरा सन्नाटा

Dec 8, 2023 - 22:02
 0
सशस्त्र सीमा बल के आरक्षी जवान खुशीराम मीना की ड्युटी पर  हुई मौत , टहटडा गांव में यह खबर सुनते ही दुख का पसरा सन्नाटा

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी उपखण्ड़ क्षेत्र के टहटडा गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल में तैनात खुशी राम मीणा की मौत के बाद शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। यहां गाव मे घरों में चूल्हा तक नहीं जले।  जानकारी के अनुसार 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया 'पटना' में आरक्षी (चालक) पद पर कार्यरत खुशी राम मीणा पुत्र बनवारी लाल मीना टहटड़ा की शुक्रवार तड़के अचानक मौत हो गई। 
विभागीय सूचना के मुताबिक खुशी राम के शुक्रवार रात्री करीब 02:20 एएम पर पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पुनः करीब 3:55 बजे वापिस लाया गया। उसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब 7:20 बजे खुशी राम का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुनः कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया।
 जहां पर खुशीराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान आरक्षी अपने पीछे अपने माता-पिता व अपनी पत्नी गुड्डी देवी व अपने दो पुत्र अभिषेक 12 व भुवनेश्वर 10 वर्षीय को छोड़कर गया है।  जवान की मौत की सूचना मिलते ही रैणी क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार तड़के उनके पैतृक गांव टहटडा मे पंहुचेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................