इनफील्ड के बाद ई-रिक्शा पकड़ने लगी पुलिस: होपसर्कस, घंटाघर के आसपास से 8 ई-रिक्शा जब्त

Jan 16, 2026 - 14:05
 0
इनफील्ड के बाद ई-रिक्शा पकड़ने लगी पुलिस: होपसर्कस, घंटाघर के आसपास से 8 ई-रिक्शा जब्त

अलवर (राजस्थान)  पटाखें फोड़ते हुए निकलने वाली इनफील्ड बाइक के बाद अब अलवर पुलिस बेतरतीब खड़े होकर जाम लगाने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ उतर आई है। रोजाना ऐसे ई-रिक्शा को जब्त किया जाने लगा है जो रोड पर खड़े होकर यातायात को बाधित करते हैं।

यातायात पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुराने शहर में होपसर्कस, घंटाघर व काशी राम चौराहे के आसपास दिन में जाम लगता है। यहां ई-रिक्शा नो पार्किंग में खड़े हो जाते हैं। जिसे देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से रोड पर खड़े मिलने वाले ई-रिक्शा जब्त करने शुरू किए हैं। शनिवार को अलवर शहर में 8 ई-रिक्शा जब्त किए हैं।

शर्मा ने बताया कि शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर ई रिक्शों से जाम के हालत हो चुके हैं। कई बार तो दुर्घटना हो जाती है। ई रिक्शों शहर में अनेक जगहों पर आडे़ टेडे खड़े करने से दूसरे वाहन रुक जाते हैं। बाजारों में आए दिन जाम लगता है। जिसके पीछे बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा बड़ा कारण हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................