कठूमर में एसआईआर पर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनः नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन

Jan 16, 2026 - 14:03
 0
कठूमर में एसआईआर पर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनः नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन

कठूमर (दिनेश लेखी) ब्लाक कांग्रेस कमेटी कठूमर व खेरली के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद संजना जाटव के नेतृत्व में बुधवार को कठूमर में उपखंड अधिकारी कार्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बिना ठोस कारण बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा कर वैध मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास को लेकर दिया गया।
सांसद संजना जाटव ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नियमों के विरुद्ध जमा किए गए फॉर्म-6, 7 व 8 पर कोई कार्रवाई न हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोकतंत्र की रक्षा हेतु हर वैध मतदाता का नाम सुरक्षित रखा जाए।
इस मौके पर सांसद संजना जाटव ने आरोप लगाया कि कि एसआईआर के माध्यम से भाजपा के लोग साजिश के तहत वोट कटवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी हर हाल में लोकतंत्र और मतदाताओ के  अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर खेरली ग्रामीण अध्यक्ष हरिकिशन मैनेजर, पूर्व सरपंच प्रकाश कांकरोली, पूर्व चैयरमेन गोपाल सिंह नरूका, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद बंसल व गिरीश जौहरी, पूर्व सरपंच भूपेंद्र नरूका, शहर अध्यक्ष अजय जाटव, युवा नेता भूपेंद्र मैथना, सोमेश्वर चौधरी, कुलदीप चौधरी, सोनू सोती , सचिन मीणा, हरवीर गुर्जर, संतोष ठेकेदार, महेंद्र सैनी, अमरसिंह मीणा, रामोतार जाटव अर्रूवा, विक्रम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................