हलैना में खाटूश्याम महोत्वस का 24 से शुभारम्भ, श्याम निशान व कलश यात्रा 24 जनवरी को

Jan 22, 2026 - 08:53
Jan 22, 2026 - 09:45
 0
हलैना में खाटूश्याम महोत्वस का 24 से शुभारम्भ,  श्याम निशान व कलश यात्रा 24 जनवरी को

हलैना( विष्णु मित्तल) श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्रीश्याम प्रेमियों के द्वारा कस्वा हलैना के प्राचीन श्री वीर हनुमान आश्रम स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर पर अयोध्या के सन्त अवध बिहारी दास महाराज, खाटूश्याम मन्दिर भरतपुर के महन्त रोहित महाराज एवं पण्डित पुष्पेन्द्र शर्मा के सानिध्यं में 24 जनवरी से 2 फरवरी तक खाटूश्याम महोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर श्रीश्याम प्रेमी एवं सर्व समाज की बैठक हुई,जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और 24 जनवरी का भव्य खाटूश्याम बाबा निशान एवं कलश यात्रा की सफलता को गांव-गांव तथा घर-घर पीले चावल वितरण करने का निर्णय लिया।

श्रीश्याम सखा मण्डल के सेवक ओमप्रकाश गुप्ता एव सोमेश्वर पहलवान के बताया कि 24 जनवरी को कलश एवं निशान यात्रा के साथ रामकथा का शुभारम्भ होगा और 25 जनवरी से 11 कुण्डिय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 2 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति, भण्डारा एवं रात्रि का जागरण होगा। सर्व समाज की बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता, रवि गोयल, ओमी कम्पाण्डर, पिन्टू मास्टर, अन्नू ठाकुर, नरेन्द्र माफीदार, षिवसिंह सैनी, विष्णु मित्तल, रामकिशन, सोमेश्वर पहलवान आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है