सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा ने स्कूली छात्राओ के लिए 20 सेट टेबल-स्टूल प्रदान किए

Jan 22, 2026 - 08:34
 0
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा ने स्कूली छात्राओ के लिए 20 सेट टेबल-स्टूल  प्रदान किए

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल दान में प्रदान किए गए। यह सराहनीय कार्य डॉ. एस.के. जैन (होम्योपैथी) के सहयोग एवं विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रजनी मेहता के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति जैन महिला मंडल की अध्यक्षा सिमी पोखरना ने की। इस अवसर पर महामंत्री प्रमिला सूर्या ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता जीनगर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता जीनगर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होता है तथा छात्राओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या सुनीता जीनगर ने सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला चौधरी, डॉ. एस.के. जैन, शांति जैन महिला मंडल तथा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बलवीर चोरड़िया, मंजू खटवड़, विमला सिसोदिया, निर्मल सिंघवी, सुनीता जामड़ सहित अन्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है