आकाशीय बिजली गिरने से महिला चपेट में आकर झुलसी, एक भैंस की मौके पर मौत

Jan 23, 2026 - 14:26
Jan 23, 2026 - 16:10
 0
आकाशीय बिजली गिरने से महिला चपेट में आकर झुलसी, एक भैंस की मौके पर मौत

बयाना (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) :  सदर क्षेत्र के खटनावली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें पशुओं को चारा डाल रही एक महिला इसकी चपेट में आकर झुलस गई एवं एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के एक पशुबाड़े में लगे बबूल के पेड़ पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। अचानक हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने की घटना में खटनावली निवासी सपना (30) पत्नी पप्पू जाटव गंभीर रूप से झुलस गईं। 

प्राप्त जानकारी अनुसार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की सहायता से घायल महिला को तुरंत बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................