कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल: सड़क पर गिरने से लगी चोटें, लक्ष्मणगढ़ रोड पर हुआ हादसा

Jan 26, 2026 - 11:31
 0
कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल: सड़क पर गिरने से लगी चोटें, लक्ष्मणगढ़ रोड पर हुआ हादसा

अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ रोड पर एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खेड़ला की मस्जिद के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

घटना उस समय हुई जब खेड़ला गांव के निवासी नूरी (60) पत्नी फजरु, सद्दीक (23) पुत्र फजरु, कल्ली (55) पत्नी हकमदिन और अफसरी (60) पत्नी अकबर अपनी बाइक से खेड़ला का बास में माटी के लिए जा रहे थे। कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मदद की और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बड़ौदामेव कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, चारों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................