बड़ौदामेव में 7 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:आयोजन की तैयारियों के लिए सर्वसमाज कमेटी गठित

Jan 26, 2026 - 11:32
 0
बड़ौदामेव में 7 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:आयोजन की तैयारियों के लिए सर्वसमाज कमेटी गठित

अलवर जिले के बड़ौदामेव में 7 फरवरी को 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कस्बे की पंजाबी धर्मशाला में बैठक हुई, जिसमें बड़ौदामेव सहित आसपास के नौ गांवों (पीपल खेड़ा, निजामनगर, परता का बास, जयसिंहपुरा, बेढ़ा, चक भयाडी और खोरपुरी) के सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें भगवान सहाय शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में सभी समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है।

सम्मेलन के तहत दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 6 फरवरी को कस्बे में बाइक रैली निकाली जाएगी, जो युवाओं और ग्रामीणों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेगी।

7 फरवरी की सुबह नौ गांवों की सामूहिक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी रहेगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे तहसील के पास स्थित मैदान में मुख्य 'विराट हिंदू सम्मेलन' आयोजित होगा।

इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संत समाज, सेना के सेवानिवृत्त जवानों, गोपालक परिवारों, जैविक खेती करने वाले किसानों और बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने वालों, स्वदेशी वेशभूषा अपनाने वालों, रक्तदान दाताओं, दिव्यांगजनों, पशु सेवा करने वालों, सफाई कर्मचारियों, संगीतकारों और संयुक्त परिवार की परंपरा निभाने वाले परिवारों को भी मंच पर सम्मान दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................