टिटपुरी में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का 57वां जन्मदिन मनाया गया
कठूमर (दिनेश लेखी) संत बेनामी आश्रम टिटपुरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण व विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा के 57 वें जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा छायादार,फलदार पेड़ लगाने के पश्चात वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की लंबी उम्र एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए गौवंशो को हरा चारा,गुड चना फल आदि खिला कर पूजन किया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, गोपेश भारद्वाज, सुनील बजाज,अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी खोह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, खुड़ियाना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, भनोकर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा युवा नेता पंकज कटारा, नरेंद्र शर्मा, सरपंच हरवीर चौधरी, राजेश गुर्जर , बिन्ना मसारी, दीपक पार्षद , अंकित यादव, नेमीचंद जाटव, राहुल राजपूत, समयदीन खान, मुकेश कोली, प्रकाश कोली, रामोतार कुमावत, दशरथ सिंह, ओमप्रकाश सलेमपुर, गौरव शर्मा, बनवारी परेवा ,महेश, गजेन्द्र रोनिजाथान, सीताराम व्यास मौजूद रहेl