शिशु वाटिका विद्यालय परिसर में हर्षोउल्हास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Jan 26, 2026 - 11:51
 0
शिशु वाटिका विद्यालय परिसर में हर्षोउल्हास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बा के शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को  गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्याम डोकानिया ,प्रबंध समिति के अध्यक्ष ताराचंद  मित्तल ने अध्यक्षता की ,प्रबंध समिति के  व्यवस्थापक एडवोकेट रणवीर सिंह, सक्रिय सदस्य ललित जोशी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तत्पश्चात विशाल वंदना कक्षा में अतिथियों द्वारा  सरस्वती वंदना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिशु वाटिका के संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने अतिथियों का परिचय एवं श्याम दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया ।शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने भैया बहिनों  द्वारा रोचक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रमों की कड़ी में देश मेरा रंगीला रंगीला, सर्दी हो या बर्फ, पगल्या वाली पायल, मछली जल की रानी, छोटा बच्चा जान के, हम छोटे-छोटे बच्चे हैं ,हाथी आया झूम के, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, एक कौआ प्यासा था, श्याम चूड़ी बेचने आया, गोल-गोल पानी , रेल बना दे, स्वर व्यंजन की कविता, नन्ना मुन्ना राई हूं  देश का सिपाही हूं,राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा,मिश्री को बाग़ लगा दे रसिया, हाथी राजा बहुत बड़े, सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
 कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात मिठाई वितरण के साथ किया गया। चौधरी चेरीटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्रीराम चौधरी द्वारा  शिशु वाटिका में बीस गद्दे उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा बालिका व शिशु वाटिका में मिठाई वितरित करवाई गई। संरक्षक लक्ष्मी नारायण बड़ी वाल ने दोनों विद्या मंदिरों में कार्यक्रम वाले भैया बहिनों को पुरस्कार बंटवाने की घोषणा की। संस्था प्रधान श्याम सुंदर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................