कलश यात्रा में उमड़ा, श्रद्धा का सैलाब, शिव महापुराण कथा शुरू
सकट(अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महारूद्राभिषेक एव शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू होने से पूर्व ग्रामीणों ने बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के साथ कलश यात्रा निकली गई और कलश यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा कस्बे की आसन की डुगरी स्थित ख़ाक नाथ बाबा मंदिर से विधिवत कलश व ध्वज पूजन के बाद कलश यात्रा बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के साथ नाचते गाते रवाना हुए जो कस्बे के मुख्य मार्गों होती हुई थाई वाले हनुमान, रघुनाथ, चतुर्भुजी, चौथ माता, सीता राम, बांके बिहारी मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल रामेश्वर चार धाम मंदिर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तन हुई।
इस दौरान कलश यात्रा की सभी मंदिरों में आरती उतारी गई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के दौरान 751 महिलाओं ने अपने शीर पर मंगल कलश धारण किया।इस दौरान कई महिलाओं ने भजनों की स्वर लहरियों के बीच नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल पर ऋषिकेश के कथा व्यास शिव चैतन्य ने शिव महापुराण कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण मात्र से ही प्राणीयो के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने शिव महापुराण कथा का माहत्म्य सुनाया। मंदिर महन्त रमाकांत जैमन ने बताया कि यहां शिव महापुराण कथा प्रति दिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वह मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक सामुहिक महारूद्राभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को हनुमान जन्मोत्सव, कथा विश्राम, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जावेगा।