व्यावसायिक शिक्षा सामग्री का वितरणः बड़ौदामेव के राबाउमावि में छात्रों को मिली किट
अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (राबाउमावि) में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कौशल विकास सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री राजस्थान सरकार की योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं की छात्राओं को 'ब्यूटी एंड वेलनेस' और 'इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर विकास' विषयों के लिए प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मगन फौजी और बड़ौदामेव के पूर्व सरपंच राजेश जैन ने बतौर अतिथि शिरकत की। अतिथियों ने छात्राओं को कौशल विकास किट वितरित किए।
इस दौरान ममता शर्मा, मीरा बाई मीना, अनिता मीना, प्रमिला, पूनम कुमारी, ताहिरा, रामबाबु व्यास, टीकम चन्द सैनी, महेश जाट, सरदार चौधरी, मीरा मीणा, विमला, कामिनी, अरमेश चन्द्र और अफसीना भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता विष्णु कुमार गुप्ता ने किया, जिन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को संबोधित भी किया।