प्रजापत समाज के आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे मंदिर सादड़ी दरबार में मंगल गीत

Jan 29, 2026 - 12:58
 0
प्रजापत समाज के आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे मंदिर सादड़ी दरबार में मंगल गीत

सादड़ी (बरकत खान) प्रजापत समाज के आराध्य देवी मां श्री श्रीयादे मंदिर सादड़ी के पावन परिसर में स्वजातीय मातृशक्ति द्वारा माता जी के मंगल गीत गाकर मां श्री श्रीयादे की आराधना की जा रही है। युवा संगठन दिनेश डीसीपी एवं सुरेश लूणीया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन सादड़ी एवं श्री श्रीयादे युवा नारी शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें गत रात्रि तृतीय दिवस के अंतर्गत सैकड़ों की तादाद में मातृशक्ति पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही है एवं माताजी के गुणगान गीतों के माध्यम से गाकर भक्ति में रंग जमा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की बालिकाओं द्वारा राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रदर्शन भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बाहर से पधारे हुए आगंतुकों का एवं विभिन्न भामाशाहों का आयोजक कमेटी द्वारा दुपटटा एवं तिलक कर सम्मान किया गया।
इस दौरान समाज के दरगाराम, मांगीलाल कपुकरा, कपुरचंद कपुकरा, दिपाराम, श्री श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश प्रजापत, नारी शक्ति संगठन अध्यक्ष नीमा, उपाध्यक्ष छगन लूणिया, सचिव नारायण कपूकरा, कोषाध्यक्ष रमेश कपूकरा, सलाहकार मांगीलाल लुणिया, कैलाश मोरवाल, सुरेश लुणिया, गोपाल लुणिया, मदनलाल कपुकरा, दिनेश प्रजापत, कपुरचंद कपुकरा, मोहित प्रजापत, चेनाराम, गौ भक्त गौरव, राजु, प्रमोद लुणिया, गणपत, राकेश, शिवलाल, कमलेश, मुकेश, विमल, मुलाराम, जगदिश, राकेश, प्रवीण, हरिश, मुकेश, मनीष, निलेश, भावेश, सुरेश, महैद, जीतु, उत्तम, मदन, ताराचंद, प्रकाश, ममता, गंगा, लता, रविना, भावना, मनीषा, जसु, संतोष, कमलेश, भरत, सुजल, इत्यादि कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्था में लग रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................