अवैध पटाखो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, करीब 25 लाख रूपये के 109 कार्टून पटाखे जप्त; व्यवसायी गिरफ्तार
पटाखों की दुकान के लाईसेंस की आड मे 6 स्थानों पर भारी मात्रा मे किया था पटाखों का स्टॉक, अलग-अलग तरह के करीब 109 कार्टुन पटाखे
टपूकड़ा (मुकेश कुमार) प्रशांत किरन (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, भिवाडी के निर्देशानुसार अतुल साहु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाडी व शिवराज सिंह (आर.पी.एस.) वृत्ताधिकारी, वृत्त तिजारा के सुपरविजन मे सतीष कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना टपूकडा के नेतृत्व मे थाना टपूकडा क्षेत्र कस्बा टपूकडा क्षेत्र मे निखिल मॉल के पास, टपूकडा के पास दुकान मे पटाखे बेचने के लाईसेंस के नाम पर 6 स्थानों पर अवैध रूप से स्टॉक किये भारी मात्रा मे पटाखों को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुआ लगभग 25 रुपए के पटाखे जप्त किए है
टपूकडा थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया की 18.10.2025 को सीडीटी. तिजारा ने सूचना दी कि कस्बा टपूकडा मे निखिल मॉल के पास पटाखे बेचने की दुकान के नाम पर घर मे भारी मात्रा मे पटाखों का स्टॉक किया हुआ है। सूचना पर शिवराजसिंह आरपीएस. वृत्ताधिकारी तिजारा के नेतृत्व मे सी.डी.टी. तिजारा व थाना टपूकडा की गठित पुलिस टीम ने पटाखों के ग्राहक बनकर गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री के पटाखा गोदाम मे पहुंचकर चैक किया गया तो गोदाम मे अवैध पटाखे भरे हुए मिले। गोदाम मालिक गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री से इतनी अधिक मात्रा मे गोदाम मे पटाखे भरकर रखने बाबत लाईसेस पूछा तो केवल दुकान का लाईसेंस होना बताया, गोदाम का कोई लाईसेंस नही होना बताया। पटाखा गोदाम मालिक गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री से गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त गोदाम के अतिरिक्त बुरहेडा रोड, स्वामी कॉलोनी व मायापुर रोड पर 3 स्थानों पर पटाखो के गोदाम होना बताया, जिस पर बारी बारी से सभी गोदामों को चैक किया गया। सभी गोदामों मे 109 पटाखों स भरे कार्टुन जप्त किये जाकर गोदाम के मालिक गिरधर गुप्ता उर्फ गिर्री पुत्र श्री केवलराम जाति महाजन उम्र 45 साल निवासी जोशीवाला मोहल्ला, टपूकडा थाना टपूकडा जिला खैरथल-तिजारा राज0 को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्य वाही पर प्रकरण टपूकडा थाने मे दर्ज कर अनुसधांन किया जा रहा है।