गो-तस्करों ने बदला तरीका: पिकअप की जगह पैदल ले जा रहे थे गाय, पशु प्रेमी की सतर्कता से बची जान

Feb 4, 2026 - 12:57
 0
गो-तस्करों ने बदला तरीका: पिकअप की जगह पैदल ले जा रहे थे गाय, पशु प्रेमी की सतर्कता से बची जान

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के कोतवाली थाना, अलवर क्षेत्र अंतर्गत जुबलीबास चौराहे पर गो-तस्करी की एक नई और चौंकाने वाली कोशिश सामने आई है। आज सुबह करीब पांच बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और एक गाय को पैदल-पैदल दाउदपुर की ओर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक गाय के पीछे से उसे डराकर आगे बढ़ाता रहा, जबकि दूसरा युवक आगे-आगे बाइक चलाते हुए रास्ता बनाता नजर आया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद पशु प्रेमी वरुण विरमानी ने तुरंत विरोध जताया और दोनों युवकों का पीछा किया। विरोध और शोरगुल बढ़ने पर दोनों आरोपी गाय को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें गो-तस्करों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। पशु प्रेमियों का कहना है कि पुलिस की सख्ती के चलते पहले पिकअप व अन्य वाहनों से होने वाली गो-तस्करी पर काफी हद तक रोक लगी है। इसी कारण अब तस्करों ने अपना तरीका बदल लिया है और पैदल गो-तस्करी जैसे नए रास्ते अपना रहे हैं। 
 कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................