गोविंदगढ़ में 165 बच्चों का निशुल्क उपचार किया गया:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप, मौसमी बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए

Feb 4, 2026 - 14:33
 0
गोविंदगढ़ में 165 बच्चों का निशुल्क उपचार किया गया:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप, मौसमी बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस शिविर में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 165 बच्चों का निशुल्क उपचार किया गया।

स्कूली बच्चों की भी डॉक्टर्स ने की जांच।बच्चों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी

डॉक्टर गजराज सिंह ने बताया- शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करना था। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बच्चों की जांच की और उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां प्रदान कीं।

कैंप में डॉक्टर्स ने बच्चों की आंख, नाक, दांत समेत कई अन्य रोगों की जांच की।

गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चों को आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर पर रेफर किया गया। इस हेल्थ चेकअप कैंप में ईएनटी रोग विशेषज्ञ अरुण मित्तल, दंत रोग विशेषज्ञ योगेश चंद्रावत, नेत्र रोग विशेषज्ञ नरेश शर्मा, जनरल फिजिशियन राकेश टूटेजा, चर्म रोग विशेषज्ञ मोनिका प्रजापति और कविता सैनी सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। इन विशेषज्ञों ने बच्चों की संपूर्ण जांच कर परामर्श दिया और आवश्यक उपचार किया।

मौसमी बीमारियों का बच्चों पर असर

डॉ. राकेश टूटेजा ने बताया- हाल के दिनों में मौसम में बदलाव देखा गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों में वृद्धि हुई है, जिसका बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है।

बच्चों के हेल्थ चेकअप कर निशुल्क बांटी गई दवाइयां।बीमारियों से बचाव के उपाय बताए

डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए साफ-सफाई, संतुलित आहार, स्वच्छ पानी पीने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनाने पर जोर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................