भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Dec 29, 2025 - 13:11
 0
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

कठूमर  (दिनेश लेखी) भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष पदम सिंह चौधरी के नेतृत्व में कठूमर उपखंड अधिकारी श्यामसुन्दर चेतीवाल को ज्ञापन सौपा। 
भारतीय किसान संघ कठूमर तहसील अध्यक्ष विजयपाल चौधरी ने बताया कि  भारतीय किसान संघ तहसील इकाई कठूमर व अलवर  किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर अलवर को किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसमें  किसानों का फसल बीमा क्लेम शीघ्र दिलाया जाऐ, निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु न्यूनतम तहसील मुख्यालयो तक गोशाला खुले, विद्युत विभाग द्वारा सही मीटरों को स्मार्ट मीटरों से न बदला जाए, खेरली थाना में कार्यरत पायलट आदर्श लोक उत्थान समिति चुलहेरा डीग व महिला अधिकारिता विभाग में अलवर में अधिकारी रिषीराज सिंघल द्वारा मिलीभगत कर महिलाओं के शोषण की जाँच कर कार्यवाही की जाए। उदाहरण के लिए सुनीता बाई कौशिक प्रकरण सामने है। इस मौके पर जिला बीज प्रमुख गिरधारी सिंह, बृजेश तहसील अध्यक्ष भनोखर, धर्मेंद्र लवानिया आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................