मुंडावर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा ट्रेलर पलटा; ओवरलोड होने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला

Feb 7, 2026 - 11:17
 0
मुंडावर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा ट्रेलर पलटा; ओवरलोड होने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कैबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला

मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर कस्बे में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। हरसौली मोड़ पर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा एक 22 चक्का ओवरलोड ट्रेलर पलट गया। यह ट्रेलर बहरोड़ से भिवाड़ी की ओर जा रहा था। हादसे के कारण सड़क पर रोड़ी और डीजल फैल गया।
ट्रेलर के पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज गति और ओवरलोडिंग के कारण हुआ, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में एक बड़ा अनहोनी टल गई। अस्पताल मोड़ के पास प्रतिदिन अलवर जाने वाली रोडवेज बस घटना स्थल पर पांच मिनट देरी से पहुंची, जिससे वह दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। इसके अलावा, पास का बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर भी टूटने से बच गया। यदि डीजल में आग लग जाती तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
गौरतलब है कि बहरोड़ की ओर से प्रतिदिन कई ओवरलोड ट्रेलर टोल-टेक्स बचाने के लिए मुंडावर-हरसौली-कोटकासिम-खुशखेड़ा-भिवाड़ी मार्ग का उपयोग करते हैं। इन ट्रेलरों पर परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन चलने वाले इन ओवरलोड ट्रेलरों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से ऐसे ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है