सकरायधाम में 23- 24 फरवरी होगा दो दिवसीय फागुन महोत्सव का आयोजन
झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी. ) के तत्वावधान में धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन 23 और 24 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका, अहमदाबाद ने बताया कि इस वर्ष भी 23 फरवरी को सकरायधाम में मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा, मंगलपाठ के साथ-साथ चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे। इसी तरह 24 फरवरी 2026 अष्टमी को सुबह मैया को सिरा पुरी का भोग लगाकर उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक मैया रथ और ढोल नगाड़े के साथ पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा तत्पशचात महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव सुभाष अग्रवाल, सूरत ने बताया कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इस वर्ष भी महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण महोत्सव मे भाग लेने के लिए सकरायधाम पधारेंगे।