तसई गांव में दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, एक व्यक्ति घायल: हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की
कठूमर (दिनेश लेखी) थाना क्षेत्र के तसई गांव में शुक्रवार शाम को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई। और एक पक्ष का सोरेन सिंह पुत्र कंडेरु घायल हो गया और अलवर रैफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने गोली चलाने की पुष्टि नहीं की है और मामले में किसी कि ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह चौहान, भागीरथ व महाराज सिंह के परिवारों के बीच कुछ दिन पहले आपस में कहासुनी हो गई थी कि विवाद के बढ़ने पर शुक्रवार को दोनों पक्ष गांव के जंगल में आमने-सामने झगड़े पर उतारू हो गए और आपस में लाठी पत्थरों से झगड़ा हो गया और झगड़े में एक पक्ष के सोरैन सिंह पुत्र महाराज सिंह घायल हो गया। सूचना मिलने पर एस एच ओ सुनील टांक व द्वितीय थानाधिकारी गुलाब सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी कठूमर में भर्ती कराया गया जहां से घायल को अलवर रैफर कर दिया गया।
सुनील टांक थानाधिकारी कठूमर का कहना है कि तसई में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई और दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


