पीपलखेड़ा गांव में साइंस कंप्यूटर लैब एवं इंटरलॉकिंग का विधायक खींची ने किया उद्घाटन

Feb 8, 2026 - 03:25
 0
पीपलखेड़ा गांव में साइंस कंप्यूटर लैब एवं इंटरलॉकिंग का विधायक खींची ने किया उद्घाटन

कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलखेड़ा में विधायक रमेश खींची शनिवार को साइंस कंप्यूटर लैब एवं विद्यालय में नई  इंटरलॉकिंग सड़क का  उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार व गांव के लोगों के द्वारा विधायक रमेश खींची का साफा माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर संस्था प्रधान मनोज कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि विद्यालय में उनके द्वारा विकास के लिए बहू आयामी दृष्टिकोण रखते हुए कार्य करवाए जा रहे हैं। वही संस्था प्रधान तथा ग्राम वासियों ने सरस्वती मंदिर के प्रार्थना सभागार की बात रखी गई। 
इस दौरान विधायक रमेश खींची ने समस्त ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही पीपलखेड़ा का रोड सुदृढीकरण का कार्य करवाया जाएगा, गांव में कहीं भी पीने की पानी की समस्या नहीं रहेगी हर घर के लिए नल होगा, पंचायत भवन बनेगा डिस्पेंसरी बनेगी स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा, शिक्षकों की पूर्ति की जाएगी, गांव को सोलर ऊर्जा के द्वारा जोड़कर के प्रत्येक घर में बिजली की व्यवस्था करवाई जाएगी और कोई भी विकास संबंधी कार्य के लिए पीछे नहीं रहूंगा।

प्रत्येक व्यक्ति के साथ मेरा जुड़ाव है आप मुझसे विकास के संबंध में कहीं पर भी कभी भी मिल सकते हो ऐसा रमेश खींची विधायक द्वारा कहा गया। इन सभी बातों को लेकर व पीपलखेड़ा को नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाये जाने पर सभी ग्रामवासियों ने विधायक का आभार जताया।
इस मौके पर मिश्री पंडित मानसिंह नरूका, धारा सैनी, सुरेश लोधा, हरिसिंह मास्टर, लाला भगत, गिरिराज बाबूजी, ज्ञान सिंह नरूका, श्रीराम मीणा, हरिराम गुर्जर, जगराम गुर्जर, ओमप्रकाश नरूका, परशुराम लोधा और रामकिशन सैनी आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है