पीएम श्री विद्यालय कुंडा भगवानदास में वार्षिक उत्सव व खेल दिवस आयोजित; गुर्जर बोले -विद्यार्थी शिक्षा और खेलो में मेहनत कर आगे बढ़े

Feb 8, 2026 - 03:29
 0
पीएम श्री विद्यालय कुंडा भगवानदास में वार्षिक उत्सव व खेल दिवस आयोजित; गुर्जर बोले -विद्यार्थी शिक्षा और खेलो में मेहनत कर आगे बढ़े

डीग (नीरज जैन)। डीग शहर में पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा भगवानदास में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं खेल दिवस का आयोजन के.एल. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता लखपत सिंह गुर्जर रहे, जबकि पूर्व पार्षद धर्मवीर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भारतेंद्र लवानिया, धनेश पाराशर, कुशलपाल और अतेंद्र विशिष्ट अतिथि थे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, भामाशाहों और जनप्रतिनिधियों का मुख्य अतिथि गुर्जर और विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम लवानिया द्वारा दुपट्टा, साफा व शाल पहनाकर तथा भगवान बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक  लवानिया ने गत वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी वार्षिक कार्य योजना भी सुनाई।
मुख्य अतिथि लखपत सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और खेल जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थी अनुशासन और परिश्रम से आगे बढ़ें तो कोई लक्ष्य दूर नहीं रहता। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और खेल दोनों पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ कर्मी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है