संपूर्णता अभियान 2.0 के बालिका शौचालय पर जोर

Feb 13, 2026 - 13:04
 0
संपूर्णता अभियान 2.0 के बालिका  शौचालय पर जोर

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आशान्वित ब्लांक कार्यक्रम के अंतर्गत 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग को 40 अनुपात 1 मानक अनुपात के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में क्रियाशील बालिका शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कर शत - प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।सीबीईओ वैर सजनी चौधरी एवं एबीपी नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को आशान्वित  ब्लॉक वैर के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में निर्धारित गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया ‌।

इस दौरान बालिका शौचालय का महत्व व व्यक्तिगत साफ - सफाई तथा स्वच्छता पेयजल के सुरक्षित अभ्यास विषयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों को बताया गया कि विद्यालयों में क्रियाशील एवं स्वच्छ बालिका शौचालय, स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ बालिकाओं की गरिमा, आत्मसम्मान और नियमित उपस्थिति के लिए अत्यंत आवश्यक है ।सुरक्षित सुविधाएं शिक्षा के अनुकूल वातावरण तैयार करती है। और आत्मविश्वास बढ़ाती है ।वैर एवं गोठरा, लखनपुर, लुहासा ,जटवलाई सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने पोस्टर संवादात्मक गतिविधियों और प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................