ग्राम पंचायत संमूची के अटल सेवा केंद्र पर मिटिंग कर ग्रामवासियों ने किया विरोध

Feb 14, 2026 - 14:25
 0
ग्राम पंचायत संमूची के अटल सेवा केंद्र पर मिटिंग कर ग्रामवासियों ने किया विरोध

कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्राम पंचायत अटल सेवा केंद्र समूची के सामने बैठकर ग्राम वासियों एवं युवाओं द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में चर्चा के दौरान ग्राम वासियों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार शर्मा दादागिरी दिखाकर कार्य नहीं करते हैं और ग्राम पंचायत में प्रतिदिन नहीं आते हैं। जिससे ग्राम पंचायत वासियों को रोजमर्रा के कार्यो को कराने के लिए बार-बार घूमना पड़ है। इसको लेकर ग्राम पंचायत के वासियों ने समूची प्रशासन हाय हाय, समूची प्रशासन हाय हाय के नारेबाजी हुई। 

आक्रोश की वजह: ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी समय पर कार्य नहीं करते हैं और धमकी देते हैं।, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों में गलतियां करना और समय पर नहीं बनाना, पिछले 6 साल से ग्राम पंचायत उप सरपंच को भी उनका वेतन नहीं मिला है।, बार-बार पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें कोई भी वेतन का लेखा जोखा नहीं मिला है।
ग्राम वासियों की मांग: ग्राम वासियों ने आक्रोश में आकर जिला कलेक्टर को अपने शिकायत पत्र लिखे हैं।तथा उक्त 2 व्यक्तियों द्वारा RTI के फॉर्म भी भरे गए हैं।ग्राम वासियों की एक ही मांग है कि ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार शर्मा को बर्खास्त किया जाए।
इधर ग्राम वासियों का आरोप है कि ग्राम बस्ती में बहुत से पीड़ित ऐसे हैं जिनको शिकायत करने तक की नॉलेज नहीं है। वह बेचारे परेशान होकर अंतिम समय में अपने घर बैठ जाते हैं। क्योंकि ग्राम विकास अधिकारी उनके कार्य करते ही नहीं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................