293वें भरतपुर स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

Feb 17, 2026 - 14:41
 0
293वें भरतपुर स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 17 फरवरी। 293वें भरतपुर स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं डिस्ट्रिक्ट क्लब, भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय टेनिस, बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन जिला क्लब संस्थान में किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया एवं अध्यक्षता अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, जिला क्लब संस्थान के सचिव जय गोयल, संयोजक भरतपुर स्थापना समिति अनुराग गर्ग, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला टेनिस संघ महेंद्र सिंह बोहरा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव भानुप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, सदस्य दीपक गुप्ता एवं गिरधर ने किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ सामाजिक समरसता और अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में 115 खिलाड़ियों (पुरुष एवं महिला वर्ग) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम-
सांस्कृतिक सचिव भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम भावेश चौधरी, द्वितीय सत्यम सिंह, तृतीय कियान अरोड़ा और सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर वैभव चाहर, द्वितीय दिव्यांश सिंघल, तृतीय सम्राट चौधरी रहे। उन्होंने बताया कि सीनियर महिला वर्ग में प्रथम सुरा खण्डेलवाल, द्वितीय पूनम फौजदार, तृतीय नेहा चौधरी ने स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल जूनियर बालक वर्ग में प्रथम समीर प्रताप सिंह, द्वितीय मयंक, तृतीय पार्थ तथा सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम गजेन्द्र, द्वितीय चिराग अरोड़ा, तृतीय देवेश सिंह एवं सीनियर महिला वर्ग प्रथम पायल चौधरी, द्वितीय अंजली कुमारी, तृतीय दीपा कुमारी ने स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता डबल्स सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम तरुण अग्रवाल एवं कृष्णवीर सिंह, द्वितीय गोवर्धन सिंह एवं अनिल अरोड़ा रहे। टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम अर्पित लवानियां, द्वितीय खुशी सिनसिनवार, तृतीय करणवीर सिंह रहे। अंत में सांस्कृतिक सचिव भानुप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................