दो चरणों में होगी जनगणना, देनी होंगी 33 प्रकार की जानकारियां; जनगणना 2027 के कार्यों में नहीं बरतें लापरवाही - एडीएम

Dec 11, 2025 - 14:23
 0
दो चरणों में होगी जनगणना, देनी होंगी 33 प्रकार की जानकारियां; जनगणना 2027 के कार्यों में नहीं बरतें लापरवाही - एडीएम
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय )। आगामी जनगणना 2027 की व्यापक तैयारियों के तहत जिले की प्रशासनिक इकाइयों की सूची एवं नक्शों के सत्यापन कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 
अतिरिक्त कलक्टर ने जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आयुक्त नगर निगम भरतपुर, सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के समस्त राजस्व ग्रामों तथा नगरीय निकायों के वार्डों की अद्यतन सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि सूचियों एवं नक्शों का सटीक सत्यापन ही जनगणना कार्य की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि राजस्व ग्राम की संख्या, वर्तनी हिन्दी व अंग्रेजी, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति की पुष्टि व नक्शों का सत्यापन किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित इन सभी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, क्योंकि ये प्रक्रियाएँ आगामी जनगणना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
शिविर के दौरान जनगणना निदेशालय, राजस्थान (जयपुर) के सहायक निदेशक विशाल शर्मा ने जनगणना 2027 की कार्यप्रणाली एवं चरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में फरवरी 2027 से जनसंख्या गणना का कार्य प्रारंभ होगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना की सटीकता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक तहसील के सभी राजस्व ग्रामों, तथा नगरीय निकायों के वार्डों की नवीनतम सूची तैयार की जाए। साथ ही जनगणना 2011 के बाद ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों की सीमाओं में हुए परिवर्तनों, नई अधिसूचनाओं तथा अद्यतन परिसीमन से संबंधित नक्शों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के अन्तर्गत लगभग कुल 33 प्रकार की जानकारियां ली जायेंगी, जिसमें नाम, मकान नम्बर, इंटरनेट सुविधा, मुख्य अनाज, पेयजल सुविधा, शुलभ शौचालय व्यवस्था, वाहन उपलब्धता जैसे कई सवाल होंगे।
शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी वैर गंगाधर मीणा, बयाना दीपक मित्तल, रूपवास विष्णु बंसल, नदबई सचिन यादव, भुसावर राधेश्याम मीणा, भरतपुर भारती गुप्ता, आयुक्त नगर निगम श्रवण कुमार विश्नोई, सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कल्याण सहाय मीना, समस्त तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है