मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मकान के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष: आठ लोग गंभीर रूप से घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मिर्जापुर में मकान विवाद के चलते हुए हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेर सिंह जाट और उनके चचेरे भाई बने सिंह के बीच मकान को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े को शांत कराने पहुंचे पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया गया।
इस संघर्ष में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भूप सिंह जाट, झुन्नी, कैलाश, जगमोहन, महिला हेमलता, भारत, संपत्त और खुद शेर सिंह शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय लाया गया है।घायल भूप सिंह का आरोप है कि वह केवल बीच-बचाव करने गए थे, लेकिन उन पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है, और पुलिस तैनात की गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना ना हो।






