माता शीतला सेवा समिति बैठक आयोजित माता का दरबार बनाने, मेले सहित अन्य बिंदुओं पर सहमति

Feb 24, 2026 - 19:11
 0
माता शीतला सेवा समिति बैठक आयोजित माता का दरबार बनाने, मेले सहित अन्य बिंदुओं पर सहमति

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के मालाखेडा दरवाजे पर स्थित माता मंदिर परिसर में माता शीतला सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष वीरेन्द्र दाधीच की अध्यक्षता मे आयोजित हुई जिसमे मेले, जागरण और माता का दरबार बनाने संबंधी उपाध्यक्ष श्याम सुंदर विजय ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह शीतला अष्टमी का जागरण और मेला भरने संबंधित प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्य ने प्रस्ताव पर एक मत से पारित किया  इसी प्रकार पंचायती पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने माता का दरबार में मंड बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। 
प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुबह शीतला अष्टमी को माता का 108 घड़ों से जलाभिषेक किया जाएगा माता का पूजन व  रात्रि को जागरण किया जावेगा अध्यक्ष वीरेंद्र दाधीच ने बताया कि  सनातन धर्म वैदिक व्यवस्था के अंतर्गत हमारे सभी समाजों की यह अधिष्ठात्री देवी है लोगों का विश्वास सहयोग एवं धर्म निष्ठा के फलीभूत आज माता शीतला का मंदिर साक्षात है जागृत है ब्रह्म का साकार स्वरूप है हम सभी इन्ही देवताओं देवियों के बच्चे हैं माता के मंदिर में मंढ स्थापित किया जा रहा है शीतला अष्टमी को मंढ की छवि विशेष रूप आकर्षित करेगी रात्रि को माता का जागरण होगा बैठक में योगेश व्यास, अजय यादव, संजय राजस्थानी, महेश सोनी, राजपाल मीना, गिर्राज प्रजापत, छोटेलाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................