आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम 5 को

Jul 31, 2025 - 13:40
 0
आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम 5 को

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम 5 अगस्त को प्रातः 11:00 से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वीसी के माध्यम से संवाद कर उन्हें संबोधित करेंगे। जिला स्तर के कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।
         जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम यथासमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र को नोडल अधिकारी, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................