टिटपुरी की छात्रा खुशी कुमारी ने 97.40% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का किया नाम रोशन

Apr 1, 2026 - 13:42
 0
टिटपुरी की छात्रा खुशी कुमारी ने 97.40% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का किया नाम रोशन

कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिटपुरी की कक्षा 12 की छात्रा खुशी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने कठूमर ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है।
खुशी कुमारी की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरस्वती गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
छात्रा की इस सफलता पर उसके परिवार में भी हर्ष का वातावरण है। परिजनों ने बताया कि ख़ुशी ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद ख़ुशी कुमारी ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संगठन के सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यापक कृष्णा मीणा, व्याख्याता रोशन लाल सैनी, उपप्रधानाचार्य गोपाल राम, वरिष्ठ अध्यापक, संतोष अवस्थी कुंवर सिंह, गोविंद प्रसाद, रामस्वरूप मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है