महुवा में गौ सम्मान आह्ववान अभियान को लेकर बैठक आयोजित
महुवा/अवधेश अवस्थी
महुवा उपखंड मुख्यालय के प्राचीन किले स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के समीप स्थित किले वाली देवी माता के मंदिर पर राजस्थान में गोसम्मान आह्ववानअभियान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को भारत वर्ष के प्रत्येक तहसील पर सभी सनातनियों गो भक्तों द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने व गौ माता को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजन की गई
बैठक में वृंदावन से पधारे गौ सम्मान आह्ववान अभियान पर चर्चा करते हुए पूर्वी राजस्थान गो प्रचारक पूज्य सन्त वैष्णवदास जी महाराज बृंदावनवालो ने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवता निवास करते हैं देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है,प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को,राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है ।भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है, नाम मात्र की गोशालएँ हैं जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं है । अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है ।जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो ।
महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा ,गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा । जिसके फलस्वरूप हम सब का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा ।
इस विषय पर गंभीर चिंतन करते हुए गो माता के कष्ट की विकराल समस्या के समाधान हेतु संतों और गो सेवकों की एक विशेष बैठक ६ माह पूर्व वृन्दावन धाम में हुई ,जिसमें पत्रक में वर्णित २ वर्ष के काल खण्ड की वृहद योजना द्वारा ,
संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए , गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है,जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा ।
यह अभियान किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है अपितु संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित ,सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए है ।अतः आप सभी गौ भक्त सनातनियों से आवाहन है कि
27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति ,माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करेंगे,
जिला प्रचारक पूर्व एडीपीसी सुशील शर्मा ने कहा कि गौ माता के संरक्षण संवर्धन के साथ गौ माता को उचित सम्मान दिलाने के लिए इस अभियान में प्रत्येक सनातनी के साथ आमजन को भाग लेना चाहिए जिससे यह कार्यक्रम सफल हो और गौ माता और हम सब की आवाज सरकार तक पहुंचे
गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा कि गौ सेवा मानव को बड़े भाग्य से मिलती है गौ माता जिनको पात्र समझती है उसी से अपनी सेवाएं देती है इसलिए गौ माता को उचित सम्मान दिलाने व गौ माता को राष्ट्र माता बनाने को लेकर हम सबको आगामी 27 अप्रैल 2026 को अपने- अपने जिला तहसील ब्लॉक स्तर पर तहसीलदार उपखंड अधिकारी कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गौ माता को उचित सम्मान दिलाने का कार्य कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग करना है
इस अवसर पर संत रामबालक दास जी महाराज किले वाली देवी मंदिर, एडवोकेट ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ माधव खंडेलवाल, गोपुत्र अवधेश अवस्थी, ओमप्रकाश पाराशर, नवनियुक्त महुवा तहसील गौ प्रचारक गोलू गोविंद सैनी, गौ प्रचारक जितेंद्र गुर्जर जीतू बालाजी, नवल शर्मा सीत , मोहित सैनी, शिवराम गुर्जर, अनिल गुर्जर, सत्यनारायण सैनी, अंकित गुर्जर ,श्रीमती जूली खंडेलवाल, कल्पना शर्मा ,शालू खंडेलवाल,सहित सैकड़ो गौ भक्त गौ प्रेमी सनातनीयो ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर तन मन धन सेगौ सम्मान आह्ववानअभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया ।